{"_id":"5e27324e8ebc3e4b2427b756","slug":"maternal-infant-mortality-will-be-less-than-marriage-at-the-right-age-srawasti-news-lko504311820","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही उम्र में विवाह से कम होगी मातृ शिशु मृत्युदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही उम्र में विवाह से कम होगी मातृ शिशु मृत्युदर
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह की तैयारी बैठक करतीं डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके शुभारंभ पर लोगों को बेटी बचाने व बेटियों को पढ़ाने के लिए शपथ दिलाई गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जन जन को योजना के बारे में जानकारी देने को कहा। इस दौरान उन्होंने लोगों को सही उम्र में बेटियों का विवाह करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने डीपीओ, एआरटीओ, डीपीआरओ व जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सभी आपस में सामंजस्य बना कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आशा व आंगनबाड़ी के साथ बैठक करें। इसमें उपस्थित जनसमुदाय, महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दें। साथ ही उन्हें अपने बेटियों व बेटों का विवाह 18 वर्ष के बजाय 21 से 22 वर्ष में करने के लिए प्रेरित करें।
डीएम ने कहा कि सही उम्र में विवाह करने पर बाल एवं मातृ मृत्युदर व कुपोषण में कमी आएगी। डीआईओएस, बीएसए व जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि 22 जनवरी को इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज में पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करें। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करें। 23 जनवरी को बीएसए व जिला प्रोबेशन अधिकारी को धर्मगुरुओं व समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बैठक में जिले की स्मार्ट बेटियों को भी बुलाया जाए। इसके साथ ही सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालय से एक बालिका को भी बुलाया जाए, जो महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कर सकें। पीओ डूडा, एसडीएम इकौना व डीपीओ सहित जिला प्रोबेशन अधिकारी को 24 जनवरी को भिनगा में स्वयं सहायता समूह व नगरीय निकाय की महिलाओं के साथ भिनगा व इकौना में कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्देश दिया।
एसडीएम इकौना को सभी ब्लॉक में 10 ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम का आयोजन कराने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने ग्राम में दिसंबर से अब तक जन्मी बच्चियों के परिवारजनों को बेटी के नाम का पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करने को कहा।
वहीं डीपीआरओ, डीपीओ व जिला प्रोबेशन अधिकारी को 25 जनवरी को गांव में खुली बैठक करने तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर योजना के तहत झांकी निकालने तथा 27 जनवरी को ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह कराने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ अवनीश राय, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, जिला प्रोवेशन अधिकारी आरपी चौधरी, डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव, हसीब असगर, बीएसएओमकार राना, डीआईओएस चंद्रपाल, डीपीओ आशा सिंह व यूनीसेफ की जिला समन्वयक रिजवाना परवीन मौजूद रहीं।