{"_id":"64a161998f2aa581a906415f","slug":"married-womans-dead-body-found-in-suspicious-circumstances-srawasti-news-c-104-1-slko1050-287-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव
Sun, 02 Jul 2023 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Jul 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
भाई ने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा/तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सर्रा गांव निवासी एक विवाहिता का शव रविवार को संदिग्ध हालात में उसी के कमरे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई ने पति व उसकी दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।
बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र के केवलपुर निवासी अबरार ने अपनी पुत्री जाफिरा (40) का निकाह 18 वर्ष पूर्व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम हरबंशपुर के मजरा सर्रा निवासी नसीम खान पुत्र मोहम्मद हुसैन के साथ किया था। उसकी एक पुत्री भी है। इसी बीच नसीम ने पांच वर्ष पूर्व एक और महिला साबरुन से निकाह कर लिया था। जिसके चलते जाफिरा व नसीम में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
नसीम दोनों पत्नियों के साथ घर पर ही रह रहा था। रविवार सुबह जाफिरा का शव उसी के कमरे में पड़ा मिला। जिसकी गर्दन में दुपट्टा लिपटा हुआ था। मायके वालों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरदत्त नगर गिरंट उमेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मामले में मृतका के भाई अख्तर खान ने बहनोई नसीम व उसकी दूसरी पत्नी साबरुन पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।