{"_id":"5ecfde2d8ebc3e90212095be","slug":"married-woman-s-body-was-found-hanging-srawasti-news-lko523475590","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम मझौवा सुमाल के मजरा गुलवरिया निवासी एक विवाहिता का शव बुधवार की रात संदिग्ध हालात में उसी के घर में फंदे से लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। पति के अनुसार पैसे को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम मझौवा सुमाल के मजरा गुलवरिया निवासी आशाराम शुक्ला पुत्र राजकिशोर का विवाह बिहार प्रांत के बेगूसराय जिला निवासी अनामिका से हुआ था। कुछ माह पूर्व आशाराम मेहनत मजदूरी करने लुधियाना चला गया था। लॉकडाउन के दौरान 13 मई को आशाराम वापस घर लौटा था। आशाराम ने बताया कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
इस दौरान बुधवार को अनामिका ने उसके पास रखे 1500 रुपये निकाल लिए थे। इसी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने 1500 रुपये अनामिका के पास से खोज निकाले थे। इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद आशाराम दूसरे कमरे में सोने चला गया। आशाराम जब शाम को सो कर उठा तो उसे अनामिका दिखाई नहीं दिया। अंदर जाकर देखने पर अनामिका का शव संदिग्ध हालात में कमरे की छत में लगे कुंडे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
इसकी सूचना आशाराम ने डायल 112 सहित इकौना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना स्थल का सीओ तारकेश्वर पांडेय ने भी मुआयना किया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि बिहार के बेगूसराय निवासी अनामिका ने विगत वर्ष जून में आशाराम से सीताद्वार मंदिर में विवाह किया था। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। देखने से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।