{"_id":"614f4c338ebc3e0024643c55","slug":"married-woman-s-body-found-in-suspicious-circumstances-srawasti-news-lko597228710","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। छोटका फत्तेपुर राजामहल नई बस्ती निवासिनी एक महिला शुक्रवार मध्य रात शौंच के लिए घर से बाहर गई थी। जिसके वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। जिसकी लाश मदरसे के निकट पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर बनगई के मजरा छोटका फत्तेपुर राजा महल नई बस्ती निवासिनी कमरुला (35) पत्नी ननकू शुक्रवार मध्य रात करीब 12 बजे शौंच के लिए घर से बाहर गई थी। जहां से वह वापस नहीं लौटी। घंटो बाद भी महिला के न लौटने पर परिवारीजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दो बजे घर से थोड़ी दूर स्थित मदरसे के करीब कमरुला का शव पड़ा मिला।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जमुनहा चौकी व मल्हीपुर पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन पटेल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया गया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)