फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman's body found in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 26 May 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found in suspicious circumstances, accused of murder
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम इटवरिया के सफेरनपुरवा निवासी एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में सोमवार को उसी के घर में पड़ा मिला। वहीं घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए जेठ, जेठानी, सास व ससुर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखहिया निवासी कामता प्रसाद ने अपनी पुत्री रीना (22) का विवाह इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इटवारिया के मजरा सफेरन पुरवा निवासी राजेश कुमार पुत्र भगतराम के साथ किया था। मौजूदा समय राजेश कुमार मेहनत मजदूरी करने दूसरे राज्य गया था। जहां से अभी वापस नहीं लौटा है। सोमवार को संदिग्ध हालात में रीना की मौत हो गई। घटना के बाद रीना के जेठ, जेठानी, सास व ससुर घर छोड़कर फरार हो गए है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी ग्रामीणों को दोपहर बाद हुई। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक इकौना मनोज पांडेय को दी। दल बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आसपास के ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं बाद में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडेय व तहसीलदार मुकेश शर्मा ने भी गांव के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के पिता कामता प्रसाद को देकर उन्हें मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के गले में रस्सी के निशान भी मिले। कामता प्रसाद ने पुत्री के जेठ, जेठानी, सास व ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed