फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman died under suspicious condition

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Mon, 01 May 2023 06:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 01 May 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा (श्रावस्ती)। रतनपुरवा निवासी एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई को ससुरालीजनों ने जानमाल की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में मृतका के भाई ने दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए मल्हीपुर पुलिस को तहरीर दी है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र ग्राम हरिहरपुर निवासी मुन्नी लाल पुत्र जगदीश प्रसाद ने अपनी बहन संजू (20) का विवाह दो वर्ष पूर्व रतनपुरवा निवासी विजय यादव पुत्र विश्वराम उर्फ ननके के साथ किया था। इसके बाद से संजू अपनी ससुराल रतनपुरवा में रहने लगी थी। जिसकी रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे मुन्नी लाल को ससुरालीजनों ने जान माल की धमकी देकर घर से भगा दिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मुन्नीलाल की मानें तो संजू के ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। ससुरालीजन दहेज के रूप में दो लाख रुपये नकदी व बाइक की मांग कर रहे थे। ऐसे में पीड़ित ने मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर विजय यादव व कुलेराज, विश्वराम उर्फ ननके, नंकाई व विश्वराम की पत्नी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले मे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed