फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Markets remain busy on Akshaya Tritiya

Shravasti News: अक्षय तृतीया पर गुलजार रहे बाजार

Mon, 20 Apr 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Markets remain busy on Akshaya Tritiya
भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण करते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य। - स्रोत: स्वयं
श्रावस्ती। अक्षय तृतीया पर बाजार में रौनक दिखी। साथ ही सराफा दुकानों पर भीड़ नजर आई। वहीं मंदिरों में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर मंदिर व भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया गया।
विज्ञापन


बैसाख के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है। इसी दिन को लोग अक्षय तृतीया के रूप में भी मनाते हैं। पंडित राधेश्याम पाठक ने बताया कि ऐसा मानते हैं कि आज के दिन शुभ कार्य करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है, जो कभी समाप्त नहीं होता। आज के दिन आभूषण व बर्तन खरीदने की परंपरा भी आदि काल से चली आ रही है।
विज्ञापन


भिनगा बाजार में इस अवसर पर उल्लास देखने को मिला। हालांकि सहालग व अक्षय तृतीया एक साथ होने से कारोबारियों को अधिक लाभ हुआ। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश रस्तोगी ने बताया कि सोने व चांदी के आभूषणों पर महंगाई का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष अक्षय तृतीया के दिन बेहतर कारोबार हुआ था। वहीं इस बार सहालग के चलते दुकानों पर ग्राहकों की आवक बढ़ी है। लोग हल्के व डिजाइनर आभूषणों की खरीदारी अधिक कर रहे हैं।


इस अवसर पर सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बेलहरी में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने गांव में श्रीराम जानकी मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस मौके पर बनवारी मौर्या, मंशाराम मौर्या, प्रेम नारायण पांडेय, लक्ष्मी निवास, अनिल तिवारी, उमेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed