फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Market decorated for Dhanteras, waiting for customers

धनतेरस के लिए सजे बाजार, ग्राहकों का इंतजार

Thu, 24 Oct 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Dhanteras, waiting for customers
श्रावस्ती। देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि की जयंती (धनतेरस) के लिए भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के अन्य बाजार पूरी तरह से सजकर तैयार हैं। जहां ग्राहक पहुंचकर ऑफरों की जानकारी ले रहे हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

धनवंतरि जयंती/धनतेरस आज है। इस पर्व पर लोग कपड़े, जेवर, बर्तन, वाहन आदि खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को पूरी तरह से सजा लिया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार तरह-तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। एक तरफ जहां कई बाइक कंपनियों ने धनतेरस पर वाहन खरीदने पर डेढ़ हजार रुपये से लेकर साढ़े सात हजार रुपये तक की छूट की घोषणा की है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ कंपनियों ने कर्ज पर वाहन लेने वालों को ब्याज में छूट देने की व्यवस्था की है। वहीं, सराफा व बर्तन व्यवसायी भी अधिक मात्रा में जेवर व बर्तन आदि खरीदने पर निश्चित उपहार देने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहक भी वाहन आदि की बुकिंग कराकर धनतेरस के मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा में टीवीएस एजेंसी के संचालक अनुपम मिश्र ने बताया कि सामान्यत: धनतेरस पर बाइक खरीदने वालों को नि:शुल्क हेलमेट दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ महंगे वाहनों की खरीद पर 1500 से 2500 रुपये तक की छूट दी जा रही है। जबकि फाइनेंस पर गुरुवार शाम तक 82 वाहनों की बुकिंग की जा चुकी है। उम्मीद है कि ये संख्या शुक्रवार को सौ का आंकड़ा पार करेगी।
भिनगा में बजाज एजेंसी के संचालक सोनू तिवारी बताते हैं कि हमारे यहां मोटरसाइकिल की खरीद पर डेढ़ हजार से लेकर साढ़े सात हजार रुपये तक का नि:शुल्क बीमा मिलेगा। इसके साथ ही कुछ वाहनों की खरीद पर हेलमेट भी मिलेगा। अब तक 95 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर 150 से अधिक वाहन बेचेंगे।
हीरो एजेंसी के संचालक राकेश गुप्ता बताते हैं कि हमारे यहां वाहनों की खरीद पर लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें ग्राहक कई प्रकार के उपहार मिलेंगे। इसके साथ ही एक हजार रुपये तक का निश्चित उपहार भी है। अब तक हमारे यहां 39 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि हम धनतेरस पर सौ से अधिक वाहन बेचेंगे।
धनतेरस पर अलग-अलग ट्रैक्टर की खरीद पर ग्राहकों को कहीं एलईडी या मोबाइल तो कहीं कल्टीवेटर या रोटावेटर देने का दावा किया जा रहा है। जो किसान धनतेरस पर ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं वह एजेंसी पर जाकर ऑफर की जानकारी ले रहे हैं। फिलहाल किस एजेंसी पर कितने ट्रैक्टर बिके ये बताने से संचालक कतरा रहे हैं।
देवताओं के वैद्य भगवान धनवंतरि को आयुर्वेद का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि क्षीर सागर के मंथन के दौरान धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था। आज के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी व भगवान कुबेर सहित भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

आज के दिन भगवान धनवंतरि की प्रतिमा के समक्ष धूप और दीपक जलाएं। साथ ही फूल अर्पित कर सच्चे मन से पूजा करें। इस दिन संध्या के समय घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर अनाज के ढेर पर मिट्टी का बड़ा दीपक जलाकर रखें। दीपक का मुंह दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इस दौरान ‘श्रीं ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम: का मंत्रोच्चारण करें। निश्चित ही लाभ मिलेगा।
धनतेरस आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। भिनगा के पंडित शेर बहादुर तिवारी के अनुसार धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:08 बजे से रात 08:13 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed