फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mann Ki Baat was inspiring: Dr. Verma

प्रेरणादायी रही मन की बात : डॉ. वर्मा

Mon, 29 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 29 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mann Ki Baat was inspiring: Dr. Verma
श्रावस्ती। जिले के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें संस्करण को देखा व सुना गया। इस दौरान पीएम मोदी ने वर्ष 2025 को युवा, खेल, आस्था, संस्कृति, विज्ञान और विकास से भरपूर बताया।
विज्ञापन


लक्ष्मण नगर मंडल के तुलसीपुर बूथ पर सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने छात्रों के साथ मन की बात कार्यक्रम को देखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम हमेशा की तरह इस बार भी प्रेरणादायी रहा।
विज्ञापन


कहा कि मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेज हो जाता है। वर्ष 2025 के अंतिम मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह वर्ष युवा, खेल, आस्था, संस्कृति, विज्ञान और विकास से भरपूर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकौना देहात बूथ पर विधायक रामफेरन पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने मणिपुर के युवा मोइरांगथेम सेठ के बिजली की समस्या को सौर ऊर्जा से हल करने के प्रसंग को प्रेरणादायी बताया।


क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य शंकर दयाल पांडेय ने बूथ संख्या 330 पर मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके साथ ही जिले के अन्य बूथों पर भी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed