फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mann ki Baat programme was heard at 844 booths

Shravasti News: 844 बूथों पर सुना गया कार्यक्रम मन की बात

Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 30 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mann ki Baat programme was heard at 844 booths
जगतजीत इंटर कॉलेज में मन की बात कार्यक्रम सुनते श्रावस्ती विधायक व अन्य।  -संवाद
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात के 123वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर सुना। यह कार्यक्रम जिले के 844 बूथों पर सुना गया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने जिला महामंत्री रमन सिंह, संजू तिवारी व बूथ समिति के सदस्य व ग्रामवासियों के साथ हरिहरपुर रानी के बूथ संख्या 178 पर मन की बात कार्यक्रम सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से देश की संस्कृति, अध्यात्म, विकास, उपलब्धियों व खेल जगत के प्रेरणादायी मार्गदर्शन मिला।
विज्ञापन


जगजीत इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 330 पर श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी को आपातकाल के दंश से परिचित कराया। आपातकाल के समय बड़े पैमाने पर देशवासियों को प्रताड़ित करने के अनेक उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ला सहित सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम सुना। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बूथों पर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed