फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make timely loans available to entrepreneurs for employment establishment

Shravasti News: उद्यमियों को रोजगार स्थापना के लिए समय से उपलब्ध कराएं लोन

Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 31 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Make timely loans available to entrepreneurs for employment establishment
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम जिला स्तरीय उद्योग बंधु व औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में डीएम कृतिका शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ उद्यमियों को रोजगार स्थापना के लिए समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। एलडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि इंडियन बैंक सिरसिया में एक अतिरिक्त स्टॉफ की तैनाती व बैंक के बगल में दो बीसी सेंटर खोले गए हैं। इसमें बीस हजार रुपये तक नगद जमा एवं दस हजार रुपये तक नगद निकासी की सुविधा है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग वीके चौधरी ने बताया कि उप्र. सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम प्रोत्साहन नीति 2022 की एसओपी जारी कर दी गई है। संबंधित उद्यमी निवेश मित्र पोर्टल पर जाकर पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं। समीक्षा में पता चला कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत चार, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के छह व ओडीअोपी के एक ऋण आवेदनों को बैंक द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed