फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Make Baba Saheb's dreams come true

बाबा साहेब के सपनों को करें साकार

Sun, 06 Dec 2020 08:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Make Baba Saheb's dreams come true
श्रावस्ती। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का रविवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान सेहनिया के मजरा कोडऱी खुर्द स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम व गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता श्याम लाल गौतम ने की।
विज्ञापन

सेहनिया के ग्राम कोडऱी खुर्द स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में मौजूद लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब के सपनों को साकार करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्याम लाल गौतम ने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने छुआछूत और जातिवाद जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. आंबेडकर ने छह दिसंबर को दिल्ली में अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। आनंद बाल्मीकि ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के छोटे से गांव महू में हुआ था। वह अपने पिता रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई की 14वीं संतान थे। डॉ. आंबेडकर ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों में ही व्यस्त रहते थे। आज उनकी पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
वहीं आशुतोष आजाद ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बहुत जरूरी है। हम सभी को आपसी सद्भाव को कायम करने के लिए भेदभाव को मिटाना होगा। हमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देकर उनके सपनों को साकार करना होगा।

सामाजिक समरसता के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना को पैदा करना होगा। इस मौके पर आशा भारती, किरन भारती, मानवती, संतोष यादव, माता प्रसाद, मोहम्मद नईम, संत कुमार, जगदीश प्रसाद, बद्री प्रसाद, मोती लाल भारती, सर्वजीत, इन्द्रजीत, प्रदीप, राजकुमार चौधरी, उदयराज सिद्धार्थ, अनोखी लाल, गंगाराम, राधेश्याम कनौजिया, विजयपाल गौतम, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed