{"_id":"5d3f387a8ebc3e6ccd3471f3","slug":"make-a-plant-to-protect-the-environment-srawasti-news-lko473537925","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को बचाने के लिए एक पौध अवश्य लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को बचाने के लिए एक पौध अवश्य लगाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के राजकीय हाईस्कूल विशुनापुर में छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य व एसआई द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा रोशन जहां द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य सरोज गिरी ने कहा कि 21 जुलाई 2018 को हरियाणा के गुरुग्राम में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को बुनियादी, कानून व पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम शुरू किया था। इसका मकसद स्कूल व बाहर कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को मूल्यों व नैतिकता की सीख देकर पुलिस तथा स्कूली छात्रों के बीच सेतु बनाना था।
उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के बचाव के टिप्स देते हुए सभी को कम से कम एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके द्वारा संचारी रोग से बचने के उपाय भी सुझाए गए। वहीं इकौना थाने में तैनात उप निरीक्षक नीरज यादव ने कहा कि एसपीसी कार्यक्रम 8 व 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए चलाया जाएगा। इसमें उन्हें मानवता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के तहत नौवीं कक्षा पास करने पर एसपीसी के विद्यार्थियों के कैंप लगवाए जाएंगे। जिनमें यह देखा जाएगा कि एसपीसी के प्रशिक्षण में उन्होंने कितना सीखा। इसके तहत बच्चों को न सिर्फ संस्कारित बनाया जाएगा। बल्कि उन्हें ईमानदारी, मेहनत व लगन की सीख देते हुए उनके लिए आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह भी तैयार की जाएगी।
उन्होंने छात्राओं को 1090 व 181 के बारे में भी जानकारी दिया। वहीं एसआई अर्जुन पटेल ने कहा कि गृहमंत्री ने एसपीसी कैडेटों के लिए एक विशेष यूनिफॉर्म, एक अलग लोगो व झंडा भी लांच किया है। शिक्षक कम्यूनिटी पुलिस ऑफिसर्स (सीपीओ) व अपर सीपीओ के रूप में काम करेंगे। उन्हें पुलिस द्वारा प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसके लिए एक वार्षिक गतिविधि कैलेंडर बनाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक पंकज कुमार शुक्ला, वंदना जायसवाल सहित सभी छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं।