फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Made aware under Mission Shakti Abhiyan

Shravasti News: मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 11 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Made aware under Mission Shakti Abhiyan
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को ग्राम बगहा, तपोस्थली स्थित जेतवन, कटरा बाजार, रतनापुर में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। रतनापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। वहीं कटरा बाजार में महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। महिला आरक्षी सोनी देवी व सुषमा सिंह ने मौजूद महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया। सोनी देवी ने बताया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed