फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Maa Shailputri will be worshiped with the establishment of the Kalash

कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की होगी पूजा

Sun, 25 Sep 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Maa Shailputri will be worshiped with the establishment of the Kalash
भिनगा नगर में मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना के लिए सज रहा पंडाल व सज गई दुकानें - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। देवी मंदिरों की सजावट का काम पूरा हो चुका है। सोमवार से मंदिर सहित घरों में कलश स्थापना के साथ देवी पूजा प्रारंभ होगा। इसके लिए सुबह छह बजे से कलश स्थापना का विशेष मुहूर्त है। इस बार देवी भक्तों को पूरे नौ दिन व्रत रहने का अवसर मिलेगा। जिसमें श्रद्धालु अपने अन्य इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे। देवी पूजन के लिए 372 पूजन पंडाल बनाने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। मां के शृंगार के लिए लगने वाली सामग्री की दुकानें भी लगभग सजकर तैयार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कलश स्थापना का मुहूर्त
पंडित राम अधार पाठक ने बताया कि शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह में 06 बजकर 11 मिनट से सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक है। यदि आप किन्हीं कारणों से सुबह में कलश स्थापना न कर पाएं तो आप दोपहर के अभिजीत मुहूर्त में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट के बीच कर सकते हैं। अभिजीत मुहूर्त कलश स्थापना के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
शारदीय नवरात्र में इस बार जिले में 372 दुर्गा प्रतिमा स्थापित होंगी। जिले में 20 हॉट स्पाट चिह्नित किए गए हैं। दुर्गा पंडालों की सुरक्षा के लिए 11 निरीक्षक, 76 उपनिरीक्षक, 55 प्रधान आरक्षी, 421 आरक्षी, 479 ग्राम प्रहरी व 04 फायर टेंडर लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए 79 सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। त्योहार को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल भी सक्रिय है। -अरविंद कुमार मौर्य एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed