फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lock hanging on health sub-centre, patients wandering

स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लटक रहा ताला, भटक रहे मरीज

Mon, 21 Mar 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lock hanging on health sub-centre, patients wandering
स्वास्थ्य उपकेंद्र लक्ष्मनपुर बाजार में लटकता ताला - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र तो खोले गए हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए सीएचसी व जिला अस्पताल में जाना पड़ रहा है। ऐसा हाल सोमवार को लक्ष्मनपुर बाजार में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर देखने को मिला, जहां ताला लटक रहा था।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी समय से नहीं आ रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी के चलते अक्सर उपकेंद्र पर ताला लटकता रहता है। ऐसा ही कुछ सोमवार को भी देखने को मिला। स्वास्थ्य उपकेंद्र लक्ष्मनपुर बाजार में तैनात स्वास्थ्य कर्मी समय से उपकेंद्र नहीं पहुंचीं। इसके कारण स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताला लटक रहा था। जिससे यहां आने वाली महिलाओं को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी कभी 10 बजे तो कभी 11 बजे आती हैं। सोमवार को केंद्र पर ताला लटकता रहा। महिलाओं ने बताया कि कभी कोई भी स्वास्थ्य कर्मी समय से उपकेंद्र नहीं खोलती हैं। इतना ही नहीं यहां न तो आवश्यक दवा मिल रही है, न स्वास्थ्य सुविधा ही। स्वास्थ्य कर्मियों के समय से न आने पर मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। कभी-कभी तो पूरे दिन केंद्र बंद रहता है। इसके चलते यहां आने वाली मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है। ऐसे में केंद्र पर मौजूद नूर बानो, सैदुनिशा, नूरजहां व चमेली आदि ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव से हस्तक्षेप कर समय से उपकेंद्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed