फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Loan of Rs 2.4 lakh gave new identity to Sarla

Shravasti News: 2.4 लाख के ऋण ने सरला को दी नई पहचान

Tue, 02 Dec 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 02 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 2.4 lakh gave new identity to Sarla
सरला। -स्रोत : स्वयं
श्रावस्ती। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से मिले 90 हजार व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से मिले 1.5 लाख रुपये के ऋण ने इकौना के कटरा निवासी सरला को नई पहचान दी है। सरला सफाई उत्पाद बनाकर प्रतिमाह 20 हजार रुपये कमा रही हैं। खुद तो सशक्त बनी ही हैं, दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा पुंज का काम भी कर रही हैं।
विज्ञापन



अपने संघर्षों की कहानी बयां करते हुए सरला ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें व उनके परिवार को परेशानियां झेलनी पड़ती थीं। 2021 में उनके गांव में समूह की कुछ दीदियां आईं और उन्हें समूह से जुड़कर बचत करने का तरीका समझाया।
विज्ञापन


सरला ने बताया कि वह समूह से जुड़ीं, लेकिन शुरुआत में उन्हें छोटी-छोटी बचत करने में भी परेशानी होती थी। बावजूद इसके वह समूह से जुड़ी रही, उन्होंने फिनायल, वाशिंग पाउडर व डिशवास आदि के लिए 90 हजार रुपये का ऋण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण की रकम से उन्होंने सफाई उत्पाद बनाना तो शुरू कर दिया, लेकिन उसे उचित बाजार नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से 1.5 लाख रुपये का ऋण लिया और अपने तथागत ब्रांड को पहचान दिलाई।


सरला ने बताया कि वह प्रतिमाह 20 हजार रुपये कमा रही हैं। समूह से मिली पहचान के बाद उन्हें नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी प्रतिभाग करने का मौका मिला और वहां भी उनके उत्पाद की जमकर सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed