{"_id":"629ce554db1942736b3e3ab1","slug":"life-sacrificed-in-road-accident-srawasti-news-lko63386673","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पेशकार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पेशकार की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्घ परिपथ पर रविवार को बिल्डिंग मैटीरियल दुकान के सामान गिट्टी-मोरंग के अतिक्रमण से बाइक व बोलेरो की टक्कर हो गई। इसमें बहराइच में अपर जिला जज एमए सिटी न्यायालय में तैनात रहे पेशकार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बहराइच के थाना कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी विनय कुमार त्रिपाठी (55) दीवानी न्यायालय बहराइच में अपर जिला जज एमए सिटी न्यायालय पर पेशकार के पद पर तैनात थे। रविवार को वह बाइक से अपने ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इकौना के ग्राम अकबरपुर जा रहे थे। इकौना बाईपास पर भारतीय मैरिज हाल के निकट बलरामपुर से बहराइच जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार विनय कुमार त्रिपाठी को टक्कर मार दी। इससे वह मौके पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल पेशकार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष कुमार तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।