फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard showing near temple, panic among people

मंदिर के निकट दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Leopard showing near temple, panic among people
सिरसिया (श्रावस्ती)। विभूतिनाथ मंदिर परिसर के आसपास तेंदुए की सक्रियता बढ़ गई है। वाच टावर के आसपास तो कभी मंदिर के निकट तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत है। कजरी तीज मेला नजदीक होने और उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए भय और भी बढ़ जाता है। वहीं वन कर्मचारी अब तक तेंदुए को पकड़ पाने में नाकाम है।
विज्ञापन

विभूतिनाथ मंदिर सोहेलवा जंगल से सटा हुआ है। कुछ दिन पूर्व मंदिर परिसर में भंडारे में आई एक बालिका को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया था। इसी के बाद तेंदुए ने एक महिला व एक गोवंश को फिर अपना निवाला बना लिया था, जबकि एक अन्य महिला को लहू लुहान कर दिया। तब से तेंदुआ मंदिर के आसपास ही शिकार के लिए घूम रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता दिखने पर प्रशासन ने उसे पकड़ने के लिए चार स्थानों पर पिंजड़े रखवाए थे। इनमें से अधिकांश पिंजड़े खराब होने के कारण तेंदुआ उसमें कैद नहीं हो सका। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए पर नजर रखने के लिए मंदिर के पास ही एक वाच टावर लगा कर निगरानी शुरू कराई थी। गुरुवार शाम छह बजे तेंदुआ मंदिर से लगभग 25 मीटर दूरी पर बैठा दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वन कर्मियों के साथ मौजूद लोगों ने हांका लगाना शुरू किया पर तेंदुआ वहीं बैठा रहा। इसके बाद ग्रामीण अपने गांव की ओर चले गए। थोड़ी देर बाद तेंदुआ वाच टावर के नीचे व आसपास टहलता देखा गया। मंदिर समिति व आसपास के ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ शाम के समय अक्सर मंदिर के आसपास दिख जाता है। इससे लोगों में भय है।

वहीं कजरी तीज का मेला नजदीक आ रहा है। इस दौरान मंदिर परिसर में लाखों भक्त उमड़ते हैं। अधिकांश लोग बलरामपुर व बहराइच से आते हैं। ऐसे में यदि मेले से पूर्व तेंदुए को नहीं पकड़ा जा सका तो कई अन्य लोग भी उसका शिकार हो सकते हैं। इस संबंध में सोहेलवा पूर्वी रेंजर मदन लाल का कहना है कि हर स्तर पर तेंदुए की निगरानी हो रही है। इसके साथ ही उसे पकड़ने की व्यवस्था भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed