फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard kills girl

तेंदुआ ने बालिका को मार डाला

Tue, 03 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard kills girl
श्रावस्ती में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में ग्रामीणों को समझाते सी? - फोटो : SRAWASTI
सिरसिया/श्रावस्ती। सोहेलवा जंगल से भटक कर आए तेंदुए के शावक को सोमवार को शेखवनिया गांव में कुत्तों ने घायल कर दिया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं शावक की तलाश में भटक रही तेंदुआ देर रात कैथौली गांव के मजरा सीतारामपुरवा पहुंच गई, जहां उसने घर में सो रही बालिका को निवाला बना लिया। सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोहेलवा व भिनगा जंगल से सटे तराई के गांवों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही कुछ सोमवार को सिरसिया थाना क्षेत्र के कैथौली गांव के मजरा सीतारामपुरवा में देखने को मिला। जहां गांव निवासी भूरे मेहनत मजदूरी करने परदेश गया हुआ है।
विज्ञापन

घर पर उसकी पुत्री नूरजहां (6) मां के साथ रह रही है। सोमवार की रात नूरजहां घर में सोई हुई थी। इसी बीच पहुंचे तेंदुए ने हमलाकर उसे मार डाला। परिवारीजनों की चीख पुकार व ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भोग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ एपी यादव ने कहा कि तेंदुए को पकड़वाने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर पिंजड़ा लगवाया जाएगा। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता, तब तक ग्रामीण सावधानी बरतें। शाम व रात में अकेले बाहर न जाएं। खुले में बाहर कदापि न लेटें।
ग्रामीणों ने पीएम हाउस के सामने शव रख किया प्रदर्शन
सोहेलवा व भिनगा जंगल से सटे गांवों में शायद ही कोई पखवाड़ा ऐसा बीता हो, जब तेंदुआ ने किसी न किसी को अपना निवाला न बनाया हो। वहीं वन विभाग द्वारा इस दौरान पिंजड़ा लगा कर दो तेंदुआ को पकड़ा गया। जबकि एक मृत व दो जीवित शावक भी बरामद किए गए। इसके बाद विभाग की ओर से पिंजड़ा हटा लिया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के सामने मासूम का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।

नहीं चेत रहा प्रशासन
जंगल से सटे ग्रामीणों का मानना है कि विभाग की ओर से नर तेंदुआ पकड़ा जा चुका है, जबकि मादा तेंदुआ अपने अन्य साथियों के साथ अब भी पकड़ से दूर है। एक सप्ताह पूर्व विभूतिनाथ मंदिर परिसर में पुजारी ने दो तेंदुओ को घूमते देखा था। इसकी सूचना पुजारी की ओर से वन विभाग को दी गई। इसके बाद भी विभाग ने दोबारा पिंजड़ा नहीं लगाया। सोमवार को शेखवनिया गांव में तेंदुआ के शावक को बरामद किया। ऐसे में संभव है कि मादा तेंदुआ शावक की तलाश में सीतारामपुरवा गांव पहुंच गई हो। जहां उसने मासूम को निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed