{"_id":"5d2b60488ebc3e6cc5782fab","slug":"leopard-killed-the-girl-srawasti-news-lko4706879113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बालिका को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बालिका को मार डाला
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। थाना क्षेत्र के प्राचीन विभूतिनाथ मंदिर में परिवारीजनों के साथ भंडारे में शामिल होने आई एक बालिका को शनिवार की रात तेंदुए ने निवाला बना लिया। घटना की जानकारी परिवारीजनों को रविवार को सुबह उस समय हुई, जब खोजबीन के दौरान बालिका का शव धर्मशाला के पास कुछ दूरी पर झाड़ी में पड़ा मिला। मामले की जानकारी होने पर लोगों में हड़कंप मच गया। सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रामप्रसाद भागवत कथा सुनने और भंडारा करने सिरसिया थाना क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर विभूतिनाथ आए थे। उनके साथ परिवारीजन और रिश्तेदार भी थे। शनिवार की रात रामप्रसाद के साथ भंडारे में शामिल होने आई उनकी पुत्री शीला (12) मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में परिवारीजनों के साथ सो रही थी।
इसी बीच देर रात करीब दो बजे शीला शौच के लिए धर्मशाला से कुछ दूर गई थी। काफी देर तक शीला के न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार को सुबह खोजबीन के दौरान शीला का शव धर्मशाला से कुछ दूर जंगल में झाड़ी में पड़ा मिला। शव के आसपास तेंदुए के पैर के निशान पाए गए।
विज्ञापन
उसके दाएं पैर का मांस तेंदुआ नोचकर खा गया। इसके साथ ही उसके गले पर तेंदुए के दांत के निशान भी बने थे। मामले की जानकारी होने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंचे सिरसिया थाना प्रभारी अजीत सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जानकारी के बाद सीओ भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।