फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leopard enters village, injures four villagers

गांव में घुसा तेंदुआ, चार ग्रामीणों को किया घायल

Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters village, injures four villagers
रमखेड़वा गांव में तेदुआ के आने के बाद छतों पर मौजूद ग्रामीण व घर के बाहर लगा जाल। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जंगली जानवर व इंसानों का संघर्ष बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक तेंदुआ रेहली विशुनपुर के मजरा रमखोड़वा गांव में घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर चार ग्रामीणों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम दिन भर घेराबंदी किए रही। वहीं तेंदुआ एक खर फूस के मकान में बैठा रहा। इससे पहले भी तेंदुआ एक दूसरे गांव में हमला करके युवक को घायल कर चुका है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी व जंगल में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर बाहर निकल रहे हैं। पानी व खाने की तलाश में जंगली जानवर खास तौर से तेंदुआ आबादी की ओर आ रहे हैं। जिसके चलते तेंदुआ व इंसानों में संघर्ष भी हो रहा है। रविवार सुबह लगभग सात बजे खाना पानी की तलाश में एक तेंदुआ भिनगा जंगल से निकल कर रेहली विशुनपुर के मजरा रमखोड़वा में घुस आया और राजित गोड़िया के खर फूस के घर में घुस गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। कई बार तेंदुआ खुद को बचाने के लिए एक घर से दूसरे घर को छलांग लगाता रहा। इस दौरान तेंदुआ ने हमला कर तिलकराम, बच्चाराम, रूपेश कुमार व साढू़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह पुलिस बल के साथ व वन रेंजर भिनगा राकेश कुमार तिवारी, वन रेंजर ककरदरी भाष्कर पांडे अपने अन्य कर्मचारियों के साथ गांव में कैंप किए हुए हैं। जिस घर में तेंदुआ घुसा हुआ है वहां टीम द्वारा जाल लगाया गया है। रेंजर राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की भीड़ ज्यादा होने के कारण तेंदुआ अपनी ओर से रिएक्ट कर रहा है। देर शाम को जब भीड़ कम होगी। तो उसे जाल के माध्यम से पिंजड़े में कैद किया जाएगा। मानव व तेंदुए में संघर्ष का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी एक तेंदुआ जौगढ़ में एक मक्के के खेत में बैठा था। इस दौरान खेत की रखवाली कर रहे युवक पर हमला कर दिया था। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज संयुक्त जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed