{"_id":"64d130f4021fc37d8407d236","slug":"legal-camp-organized-in-old-age-home-srawasti-news-c-104-1-slko1050-745-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वृद्धाश्रम में विधिक शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वृद्धाश्रम में विधिक शिविर का आयोजन
Mon, 07 Aug 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। हर संतान के लिए वृद्ध माता-पिता एक धरोहर होते हैं। इस लिए परिवार के सभी सदस्यों को अपने वृद्ध माता पिता का सम्मान करते हुए उनकी सेवा करनी चाहिए। यह बात जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज अजय सिंह ने कही। वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को दहाना स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित एक विधिक साक्षरता शिविर में हिस्सेदारी कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व शासन की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक जरुरतमंदों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ एलएडीसी जगदम्बा त्रिपाठी, असिस्टेंट एलएडीसी अरूण श्रीवास्तव, वरिष्ठ लिपिक दयाराम, संदीप सहित काफी संख्या में वृद्धजन मौजूद रहे। संवाद
मादक पदार्थों के रोकथाम को चला अभियान
श्रावस्ती। जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सोमवार को विशेष परिवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी घनश्याम मिश्र के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक बलराम सिंह, अरविंद सिंह एवं औषधि निरीक्षक प्रीति सिंह ने नेपाल सीमा से लगे तालबाघौड़ा में दवा दुकानों की गहन जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान प्रतिबंधित व नशीली दवाओं, इंजेक्शन, सिरप आदि की उपलब्धता व उपयोगिता को परखा गया। दवा दुकानदारों को चेताया गया कि वह कोई भी प्रतिबंधित दवाएं बिक्री के लिए अपनी दुकानों पर उपलब्ध न रखे। टीम सदस्यों ने प्रतिबंधित दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में भी दुकानदारों के साथ ही मौजूद ग्राहकों को भी जागरूक किया। संवाद