फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leaders kept on giving speeches, people kept slipping

नेता देते रहे भाषण खिसकती रही जनता

Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leaders kept on giving speeches, people kept slipping
लाभार्थियों को सम्मानित करते प्रभारी मंत्री - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री के आगमन से उत्साहित नेताओं का उत्साह तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने ठंडा कर दिया। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को वापस होने की सूचना के बाद जहां नेताओं के चेहरों की हवाइयां उड़ गईं। वहीं नेताओं के भाषण के बीच जनता वापस लौटने लगी। इसके बाद आननफानन लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पूरा भी नहीं हुआ था कि तीनों ही पंडाल पूरी तरह से खाली हो गए।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में रविवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसके लिए सुबह 11 बजे से ही उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी थी। दोपहर एक बजे तब भीड़ का यह आलम रहा कि कार्यक्रम स्थल छोटा पड़ गया। लोग पंडाल से बाहर खड़े होकर मुख्यमंत्री के आने व उनको सुनने का इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम पर उमड़े जनसैलाब को देख नेता भी उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन नेताओं के इस उत्साह को तेज हवाओं के साथ हुई बरसात ने ठंडा कर दिया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व चली तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बरसात के कारण न सिर्फ अफरातफरी का माहौल बन गया। बल्कि लोग सिर छिपाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बने तीनों पंडाल में पहुंच गए। जहां जगह न मिलने के बाद तमाम लोग वहां से निकल गए। मौसम सामान्य होते ही मुख्यमंत्री का आगमन होगा।
विज्ञापन

इस उम्मीद में लोग उनका काफी देर तक इंतजार करते रहे। इस दौरान उत्साहित नेता भी लोगों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। जैसे ही जिले के प्रभारी मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह का भाषण शुरू हुआ तभी यह सूचना आ गई कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं उतर पाएगा। जिसे सुनते ही लोग एक-एक कर वापस लौटने लगे। जिसे देखकर प्रभारी मंत्री को अपना भाषण बीच में ही छोड़ कर लाभार्थियों को सम्मानित करना पड़ा। इससे पहले कि सभी लाभार्थियों का सम्मान हो पाता, तीनों ही पंडाल खाली होने लगे। कार्यक्रम को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed