फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Lathicharge on farmers reached for taking Compost

खाद लेने पहुंचे किसानों पर भांजी लाठियां

Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Lathicharge on farmers reached for taking  Compost
श्रावस्ती। साधन सहकारी समिति अकबरपुर में गुरुवार को यूरिया लेने आए किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। इस दौरान मची भगदड़ में एक किसान की मोटर साइकिल तो एक की साइकिल टूट गई। इससे नाराज किसानों ने समिति के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसे देख समिति पर तैनात सचिव ताला बंद कर मौके से चले गए। इसके बाद किसान मायूस होकर वापस घर लौट गए।
विज्ञापन

खरीफ के इस मौसम में मंगलवार हुई बरसात के बाद किसान जल्द से जल्द अपने खेतों में यूरिया डालने को बेताब है। वहीं इसके विपरीत साधन सहकारी समितियों पर आने वाली यूरिया नाकाफी साबित हो रही है। बाजार में दुकानदार ओवर रेटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उर्वरक आने की सूचना के बाद समितियों पर किसानों की भारी भीड़ एकत्र हो रही है। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन

ऐसा हीे गुरुवार को अकबरपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर देखने को मिला। जहां यूरिया आने की सूचना के बाद वहां सैकड़ों की संख्या में किसान जमा हो गए। जिससे वहां यूरिया के लिए अफरा तफरी मच गई। किसान यूरिया खत्म न हो जाए इसके लिए एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची भिनगा पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने किसानों पर लाठी भांजना शुरू कर दिया। जिससे समिति पर भगदड़ मच गई। इस दौरान मची अफरा तफरी में एक किसान की मोटर साइकिल तो एक की साइकिल भी टूट गई। इससे नाराज किसानों ने समिति के सामने प्रदर्शन किया। जिसे देख वहां तैनात सचिव समिति पर ताला बंद कर बिना यूरिया वितरित किए चले गए। काफी देर तक सचिव के वापस न लौटने पर मायूस किसान वापस घर लौट गए।

जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। किसान परेशान न हो। उन्हें निर्धारित मूल्य पर यूरिया मुहैया कराई जा रही है। यदि कोई दुकानदार महंगे दामों में यूरिया की बिक्री करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जिले में अभियान चला कर 32 स्थानों पर छापा मारा गया था। इस दौरान 12 दुकानों से नमूने लिए गए हैं। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पांच दुकानों का लाइसेंस भी निलंबित किया गया है। - आरपी राना, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed