{"_id":"6898ef2330db4e15fc043589","slug":"last-date-for-updating-profile-is-today-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113275-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि आज
Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यू-डायस पोर्टल पर छात्र, शिक्षक व विद्यालय की प्रोफाइल अपडेट कराई जा रही है। इसके लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त निर्धारित की गई है।
शिक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यालयों का डाटा संकलित करने के लिए यू-डायस प्लस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। इस पर विद्यालय प्रोफाइल में शिक्षण कक्ष, खेल मैदान, लाइब्रेरी, शौचालय आदि की जानकारी के साथ-साथ छात्र प्रोफाइल में नाम, कक्षा, रोल नंबर व शिक्षक प्रोफाइल में नाम, पद, योग्यता व अनुभव आदि दर्ज किया जा रहा है।
इस ब्योरे की मदद से विभाग शिक्षा को और प्रभावी व सुलभ बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करता है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षा सत्र में यू-डायस पोर्टल को संबंधित विद्यालय की ओर से अपडेट किया जाता है।
विज्ञापन
नए शिक्षा सत्र में यू-डायस पोर्टल को अपडेट करने के लिए 11 अगस्त की समय सीमा तय की गई है। प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने पोर्टल को अपडेट करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि तय समय सीमा में पोर्टल अपडेट न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।