फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Landowners affected by the rail line project can file claims by the 15th.

Shravasti News: रेल लाइन योजना से प्रभावित भूखंड स्वामी 15 तक पेश कर सकते हैं दावा

Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Landowners affected by the rail line project can file claims by the 15th.
श्रावस्ती। खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन परियोजना से श्रावस्ती जिले को भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए इकौना क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सूचीबद्ध किया गया है। अधिग्रहण कार्य पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से 15 जनवरी तक दावे मांगे गए हैं।
विज्ञापन


सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्यापित अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया है कि श्रावस्ती में खलीलाबाद-बहराइच नई रेलवे लाइन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिइसके लिए भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव में इकौना तहसील में रेल अधिनियम 1989 की धारा-20 ड का प्रकाशन भारत के राजपत्र में नौ जुलाई 2025 को कराया जा चुका है। अधिसूचना में तहसील इकौना के राजगढ़ गुलरिहा, डिगुराजोत, खरगौरा गनेश, मोहम्मदपुर राजा, इकौना देहात, मुझौवा सुमाल, मनकौरा कोंडारी, नरायन जोत, नरायनपुर, केशवापुर पजावा, तुरहानी बलराम, औरैया टिकई व लक्ष्मनपुर गोडपुरवा की भूमि प्रभावित है। ऐसे में सभी भूमि स्वामी 15 जनवरी तक कार्यालय सक्षम प्राधिकारी पर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed