फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Laborers are not found, farmers are worried for paddy transplanting

Shravasti News: खोजे नहीं मिल रहे मजदूर, धान रोपाई के लिए किसान परेशान

Sun, 16 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 16 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Laborers are not found, farmers are worried for paddy transplanting
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बरसात के बाद फिर धूप निकल आई है। ऐसे में खेतों में जमा पानी कम न हो इसके लिए किसान जल्द से जल्द धान की रोपाई करने को बेताब हैं लेकिन मजदूरों की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार रात हुई झमाझम बरसात के बाद खेत पानी से सराबोर हैं। वहीं विगत काफी समय से बरसात न होने के कारण खेतों में जमा यह पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। इस बीच शनिवार दोपहर से निकलने वाली धूप ने किसानों की चिंता बढ़ा दिया है। उनका मानना है कि यदि बरसात न हुई तो खेतों में जमा पानी सूख जाएगा जिससे धान की रोपाई में बाधा पड़ सकती है। ऐसे में किसान जल्द से जल्द धान कर रोपाई के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन

वहीं एक साथ समूचे जिले में धान की रोपाई का काम तेज होने के कारण अब किसानों के सामने मजदूरों की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं बढ़ी मांग को देखते हुए मजदूर भी किसानों से मनमाना पैसा मांग रहे हैं। ऐसे में जहां किसान परिवार सहित धान की रोपाई में जुट गया है। वहीं न चाहते हुए भी मजदूरों को अतिरिक्त पैसा देकर धान की रोपाई करने को विवश देखा जा रहा है। इससे खेती की लागत भी बढ़ रही है जिसे लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed