फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   kisanon ke maseeha charan singh

जयंती पर याद आए किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह

Mon, 23 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
kisanon ke maseeha charan singh
श्रावस्ती। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 117वीं जयंती सोमवार को मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित कई अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन हुए। इनमें चौधरी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का गुणगान किया गया। कई स्थानों पर गोष्ठी भी की गई जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

एसपीसी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान ‘भारत में किसानों की समस्यायें’ विषयक गोष्ठी की गई। इसमें प्रगतिशील किसान अरुण चौधरी ने कहा कि आज किसान पसीना बहाकर फसल तो उत्पादित कर रहा है लेकिन उसका उचित मूल्य निर्धारित करने का अधिकार उसे नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नतीजतन वह फसल की लागत का उचित मूल्य नहीं पाता, बिचौलिए उसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। निर्धारित स्थलों पर मंडी न होने से किसान अपनी उपज बिचौलिये के हाथ बेचने को लाचार हैं। गोष्ठी को मिथिलेश चौधरी, वेद प्रकाश द्विवेदी, छात्रा सुमन पटेल व खुशबू वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा कार्यालय भिनगा में भी चौधरी जी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने चौधरी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन चरित्र का गुणगान किया। उधर, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लक्ष्मनपुर कोठी स्थित राप्ती बैराज पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर मोहम्मद नफीस व भोला पासवान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed