फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kicked out of home for a car, triple talaq over phone

Shravasti News: कार के लिए घर से निकाला, फोन पर तीन तलाक

Mon, 17 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 17 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kicked out of home for a car, triple talaq over phone
श्रावस्ती/तुलसीपुर। दहेज में कार व नकदी न मिलने पर युवक ने पत्नी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। अगले दिन फोन पर तीन तलाक देकर उससे रिश्ता तोड़ दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी के आदेश पर मल्हीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मल्हीपुर क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासी नूर आफशा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका निकाह एक साल पहले बहराइच जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज निवासी महताब अहमद के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से पति महताब, देवर शनी अहमद, ननद व कोतवाली देहात क्षेत्र के दुलारपुर निवासी बदरूद्दीन व बदरुद्दीन की पत्नी अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गई। सात नवंबर को सभी ने उनकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। आठ नवंबर को पति महताब अहमद ने फोन पर तीन तलाक देकर उनसे रिश्ता तोड़ लिया। नूर आफशा ने आरोप लगाया कि उनकी बड़ी बहन का निकाह भी उनके जेठ के साथ हुआ है। अब बहन को भी तलाक देने की धमकी दी जा रही और प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि नूर आफशा की तहरीर पर महताब अहमद, शनी अहमद, चांदनी, बदरुद्दीन व बदरुद्दीन की पत्नी पर तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed