{"_id":"5f21a20c8ebc3e63bb10a536","slug":"keep-in-mind-the-korana-protocol-in-festivals-srawasti-news-lko533001992","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में कोराना प्रोटोकाल का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में कोराना प्रोटोकाल का रखें ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सिरसिया व मल्हीपुर थाना सहित कटरा, गिरंट व जमुनहा चौकी में मंगलवार देर शाम शांति समिति की बैठक हुई। मल्हीपुर में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम व सिरसिया में सीओ सिटी ने की। इस दौरान अधिकारियों ने आगामी त्योहार पर अमन चैन बनाए रखने व कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करने की अपील की।
मल्हीपुर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम जमुनहा आरपी चौधरी ने कहा कि आगामी दिनों में बकरीद, रक्षाबंधन व जन्माष्टमी, कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा। जिसे सकुशल संपन्न कराने में क्षेत्र के लोग प्रशासन का सहयोग करें। जिससे क्षेत्र का अमन चैन बना रहे। त्योहार पर ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था में किसी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो।
वहीं सिरसिया थाने में आयोजित बैठक में सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने कहा कि बकरीद पर सामूहिक रूप से नमाज न अदा करें। बकरीद पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही नमाज अदा करें। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा हो सकता है। बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सद्भावपूर्ण तरीके से मनाएं, समाज में अराजकता एवं नफरत फैलाने वाले तत्वों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
कजरी तीज पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। पुलिस सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जमुनहा पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी ने की। यहां चौकी प्रभारी अखिलेश यादव मौजूूद रहे। वहीं कटरा चौकी में आयोजित पीस कमेटी की अध्यक्षता चौकी प्रभारी किसलय मिश्रा ने किया।
इस दौरान उन्होंने कहाकि बकरीद की नमाज मस्जिद में केवल पांच लोग ही पढ़ें। बाकी लोग अपने घर पर ही नमाज अदा करें। सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क ना जाएं। वहीं गिरंट पुलिस चौकी परिसर में पीस कमेटी की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर बृजेश द्विवेदी ने की। मौके पर उप निरीक्षक व आरक्षी सहित क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।