फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kalash Yatra taken out in Bhinga town.

Shravasti News: भिनगा नगर में निकाली गई कलश यात्रा

Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in Bhinga town.
 झारखंडी माता मंदिर में कलश स्थापना करते भाजपा कार्यकर्ता।
श्रावस्ती। गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरू श्रीवास्तव के नेतृत्व में समरसता संकल्प कलश यात्रा निकाली गई। वाराणसी से लाए गए कलश का नगर भ्रमण कराया गया और राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी माता मंदिर, उदासीन संगत मंदिर सहित अन्य मंदिरों में स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व अभियान के सह संयोजक विनोद कुमार साहू ने समाज से ऊंच-नीच और जात-पात का भेद मिटाकर समरस समाज बनाने का आह्वान किया। यात्रा भिनगा नगर मंडल से हरिहरपुररानी मंडल के लिए रवाना हुई। इस दौरान सभासद अश्विनी मौर्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed