{"_id":"650357c02087528c93003136","slug":"kajri-teej-fair-will-be-held-under-cctv-surveillance-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1295-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीसीटीवी की निगरानी में होगा कजरी तीज मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीसीटीवी की निगरानी में होगा कजरी तीज मेला
Fri, 15 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कजरी तीज पर सिरसिया के विभूति नाथ मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन होगा। जहां पड़ोसी राज्य नेपाल समेत जिलों से भी कांवड़िये पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को एसपी ने मेला परिसर का निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देश दिए।
विभूति नाथ मंदिर पहुंचीं एसपी प्राची सिंह ने कजरी तीज व कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर प्रबंधक समिति व महंत के साथ बैठक की। उन्होंने आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। कहा कि मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। साथ ही ड्रोन व वॉच टावर से भी गड़बड़ी फैलाने वालों पर निगाह रखी जाएगी।
उन्होंने वाहनों के लिए रोपवे बनाने, बलरामपुर व भिनगा के रास्ते से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था करने तथा मेला परिसर में कंट्रोल रूम व खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, यातायात प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष सिरसिया विशुनदेव पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।