{"_id":"5d39f7568ebc3e6cb66e8746","slug":"jupiter-s-body-found-hanging-from-a-trap-srawasti-news-lko4728149100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला चौकीदार का शव
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। नासिरगंज बाजार में मामा के घर रह रहे युवक का शव गुरुवार को घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
बहराइच के नवाबगंज निवासी बब्लू (25) पुत्र अज्जन की मां की मौत उसके जन्म के दौरान हो गई थी। इसके बाद से बब्लू सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज बाजार निवासी अपने मामा साबिर हुसैन उर्फ मिज्जन के घर पर रह रहा था। वह सोनवा थाना के एक गांव में चौकीदार भी था। बब्लू का बुधवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था।
गुरुवार सुबह देर तक वह घर से बाहर नहीं निकला तो परिवारीजनों ने दरवाजा खोल कर देखा। इस दौरान बबलू का शव घर में फंदे से लटका मिला। मामा साबिर हुसैन ने सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सोनवा राजकुमार पांडे ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भराकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।