फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jobs and business information

Shravasti News: नौकरियों व व्यवसाय की जानकारी

Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jobs and business information
श्रावस्ती। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न नौकरियों व व्यवसाय की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कॅरिअर गाइडेंस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं चाहे जिस किसी भी पेशे को चुनें, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि शिक्षा को प्रथम स्थान पर रखें। जब तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल नहीं करेंगी, तब तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक समग्र शिक्षा डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि नौकरी व व्यवसाय का चुनाव करते समय अपनी रुचि को अवश्य महत्व दें। इसी तरह अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, गुंजन वर्मा व अमित कुमार पांडेय ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर सरोजा देवी, प्रधानाचार्या डॉ. एकता यादव, मनीष मौर्या, कल्पना देवी व गीता देवी सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed