{"_id":"65a38ebad8650a6b9c039f8e","slug":"je-dies-in-accident-srawasti-news-c-104-1-slko1050-3107-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर : खड्ड में पलटी कार, जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर : खड्ड में पलटी कार, जेई की मौत
Sun, 14 Jan 2024 01:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। बहराइच से अयोध्या जा रहे नलकूप खंड के एक अवर अभियंता की कार शुक्रवार देर रात कोहरे के दौरान बौद्ध परिपथ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में अवर अभियंता की मौके पर मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
यह हादसा बौद्ध परिपथ पर कटरा शनि मंदिर के पास हुआ। गोरखपुर जिले के झंझरी क्षेत्र के कुआं बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव (40) नलकूप खंड में अवर अभियंता थे। उनकी तैनाती अयोध्या जिले में थी। शुक्रवार को वह कार से बहराइच के नानपारा में नलकूप के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे।
देर रात धर्मेंद्र अपनी कार (यूपी 31जेड 1205) से वापस जा रहे थे। बौद्ध परिपथ पर कटरा थाना क्षेत्र में शनि मंदिर के निकट घने कोहरे के दौरान कार अनियंत्रित हो सड़क से नीचे खड्ड में जाकर पलट गई। इस हादसे में धर्मेंद्र कुमार यादव की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कटरा थाने के पुलिसकर्मियों ने धर्मेंद्र के शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटरा थाना प्रभारी पुष्पलता ने बताया कि कोहरे के दौरान हादसा हुआ।