फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya students visited Nepal border

Shravasti News: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने किया नेपाल सीमा का भ्रमण

Wed, 13 Mar 2024 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 13 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya students visited Nepal border
श्रावस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का दल एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के उप कमांडेंट निरुपेश कुमार के साथ सिरसिया के सुईया पहुंचा। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय नवसारी, गुजरात व श्रावस्ती के 45 छात्र शामिल रहे। छात्रों ने नेपाल सीमा स्थित एसएसबी के सीमा चौकी सुईया जाकर जवानों के रहन-सहन व कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद छात्रों ने सीमा स्तंभ संख्या 633/07 से 634 तक भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का भ्रमण किया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के सीमा स्तंभों, चेकपोस्ट व सीमा चौकी का भ्रमण कराया। उप कमांडेंट ने कहा कि हमारे जवान चुनौतियों के बीच अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर छात्रों को उनके बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर उन्हें नशामुक्त भारत अभियान, साइबर सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान एवं एसएसबी में भर्ती होने के बारे में बताया गया। इस दौरान निरीक्षक जिया लाल, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार, शिक्षक केके सिंह, स्नेहिल सिंह, कंचन व शकुंतला सहित एसएसबी के जवान शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed