Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jan Panchayat in Srawasti

Shravasti News: जन पंचायत पखवाड़ा से जमीन मजबूत कर रही सपा

Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 01 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jan Panchayat in Srawasti
- भिनगा और श्रावस्ती विधानसभा के गांवों में कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए समाजवादी पार्टी पीडीए जन पंचायत पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार को भिनगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वर्गा वर्गी, महरौली व कोकल सहित श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के चंद्रखा बुजुर्ग, रत्नापुर, दिकौली व ददौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भिनगा के वर्गा वार्गी में आयोजित जन पंचायत पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को जाति व धर्म के नाम पर लड़ा रही है। सरकार महंगाई से ध्यान हटाने के लिए कभी राम मंदिर तो कभी मथुरा काशी के नाम पर लोगों को बांटने में लगी हुई है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। सेक्टर महरौली व कोकल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अरमान वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए को मजबूत करने के लिए गांव गांव में यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम को जोनल प्रभारी इंद्र बहादुर यादव ने भी संबोधित किया। इसी के क्रम में चंद्रखा बुजुर्ग, रत्नापुर, दिकौली तथा ददौरा में जन पंचायत पखवाड़ा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक मोहम्मद असलम राइनी, जिला उपाध्यक्ष अजहर मंसूरी, रामराज बौद्ध, सरोजिनी शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान शहजादे खान, मुलायम सिंह, दिनेश, राजेश गौतम, राजेंद्र जायसवाल, ज्ञानवती, अमित आर्य, बंशीलाल यादव, अमेरिका प्रसाद, शिव दुलारे यादव सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed