फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Jamunha is also included in the country's five hundred ambitious development blocks

Shravasti News: देश के पांच सौ महत्वाकांक्षी विकासखंडों में जमुनहा भी शामिल

Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 27 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Jamunha is also included in the country's five hundred ambitious development blocks
श्रावस्ती। विकास कार्य में पिछड़े देश के 112 जिलों के महत्वाकांक्षी विकास खंडों में जिले के जमुनहा विकास खंड को भी शामिल किया गया है। इन 500 विकास खंडों के अधिकारियों से नीति आयोग के सदस्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश भी मौजूद रही। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चन्द्र, अपर सचिव नीति आयोग वी राधा, अपर मिशन निदेशक आनन्द शेखर व संयुक्त सचिव प्रदेश सरकार आलोक कुमार ने बतौर वक्ता प्रतिभाग किया। इस मौके पर मौजूद डीएम ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नीति आयोग के अधिकारियों को जिले की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जमुनहा के महत्वाकांक्षी विकास खंड के रूप में चयनित होने से क्षेत्रवासियों में चहुंमुखी विकास की उम्मीद जगी है। आला अफसरों ने भी भरोसा जताया है कि वह इस कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान के लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सीडीओ अनुभव सिंह, बीडीओ जमुनहा एसपी सिंह, बीईओ सुनीता वर्मा, सीएचसी मल्हीपुर अधीक्षक डा सुजीत कुमार सिंह व सीडीपीओ नंदलाल प्रसाद के साथ अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed