{"_id":"63f0c7d260f4a28173072797","slug":"jalabhishek-will-be-done-on-the-pagodas-in-the-presence-of-the-static-magistrate-srawasti-news-c-13-1-91885-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शिवालयों पर होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शिवालयों पर होगा जलाभिषेक
Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान मेले का आयोजन भी होगा। ऐसे में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए जिले के चिन्हित 27 शिवालयों पर 30 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनाती स्थल पर सुबह चार बजे से मेला समाप्ति तक उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। उन्हे निर्देश दिया गया है कि यदि कहीं कोई समस्या हो तो डीएम के सीयूजी नंबर 9454417538, एसपी के 9454400311 व एडीएम के सीयूजी नंबर 9454417609 पर फोन कर सकते हैं। साथ ही संबंधित एसडीएम भिनगा के 9454416088, इकौना के 9454416089 व जमुनहा के मोबाइल नंबर 9454418926 पर सूचना दे सकते हैं।
भिनगा व इकौना के शिव मंदिरों से भगवान शिव व पार्वती की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके लिए भी अधिकारियों को तैनात किया गया है। भिनगा में बीएसए अमिता सिंह, एमए जिला पंचायत सुभाष भारती व सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार को तैनात किया गया है। इकौना में डीडीओ राम समुझ, डीएचओ दिनेश चैधरी व जिला क्रीडाधिकारी शिवकुमार यादव को तैनात किया गया है। संवाद