फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   It rained on the first night of Sawan

सावन की पहली रात झूम कर बरसे बदरा

Tue, 07 Jul 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
It rained on the first night of Sawan
श्रावस्ती। तराई में उमड़ रहे घने बादल सोमवार रात झूम कर बरसे। मध्यरात के बाद शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर दोपहर तक जारी रही। इस बीच चलने वाली पुरवा हवाओं के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से भारी राहत मिली। सावन की पहली रात बादलों के झूम कर बरसने से खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं झमाझम बरसात के कारण कई स्थानों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इससे लोगों की परेशानी भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले में विगत एक पखवारे से बादल बिना बरसे ही वापस लौट रहे थे। इसके साथ ही बादलों की लुकाछिपी के कारण बढ़ी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। लगातार कई दिनों से बरसात न होने के कारण खेतों में लगी धान की नर्सरी भी सूखने लगी थी। वहीं धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया था। जिन किसानों ने किसी तरह धान की रोपाई कर दी थी, उनके सामने फसल को बचाने का संकट उत्पन्न हो गया था। आषाढ़ मास में उदास किसानों को सावन मास से उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर मंगलवार दोपहर बाद तक जारी रही। बादलों के झूम कर बरसने से जहां खेत जलमग्न हो गए। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। तेज बरसात के कारण खेत पानी से लबालब देख किसानों ने धान की रोपाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं इस बरसात के कारण भिनगा के ईदगाह तिराहा, पुरानी मछली मंडी, खलवा बाजार, भिनगह तिराहा, भिनगा तहसील, दहाना, पुरानी बाजार, मंगलभट्ठा, शंकरी सिंह चौराहा, लकड़ी मंडी, बढ़ई मोहल्ला व खैरीमोड़ सहित जिले के अन्य बाजारों व कस्बों में जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 घंटे बाधित रही मछरिहिवा फीडर की विद्युत आपूर्ति
जिले में सोमवार रात शुरू हुई तेज बरसात के बीच विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। इस दौरान लाइन में फाल्ट आने के कारण पावर कॉर्पोरेशन के कई प्रयास के बाद भी मछरिहिवा फीडर की विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इसके चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर, कृष्ण नगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के करीब 26 गांव की विद्युत आपूर्ति 14 घंटे ठप रही। इससे करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित नजर आई।

उपभोक्ताओं की शिकायत पर कर्मचारी बरसात के कारण विद्युत पोल भीगे होने की बात अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति लेते नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि लाइन में फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हुई थी। लाइन मैन को भेजकर फाल्ट ठीक कराने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed