फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   It is necessary to connect the children of every family with the school chalo campaign

स्कूल चलो अभियान से हर परिवार के बच्चों को जोड़ना जरूरी

Mon, 04 Apr 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to connect the children of every family with the school chalo campaign
श्रावस्ती के संविलियन विद्यालय जयचंदपुर कटघरा में आपरेशन सक्षम के तहत डिजिटल रूम का शुभरंभ करते - फोटो : SRAWASTI
स्इकौना (श्रावस्ती)। कोरोना के कारण दो वर्ष से स्कूल बंद रहे। इसका सबसे प्रतिकूल असर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा। इसलिए स्कूल चलो अभियान से सभी परिवार के हर बच्चे को जोड़ना जरूरी होगा। इसकी निगरानी व स्कूलों को संसाधन युक्त बनाने के लिए हर अधिकारी व जनप्रतिनिधि को एक एक विद्यालय को गोद लेना चाहिए। यह आह्वान सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वह इकौना के जयचंदपुर कटघरा संविलयन विद्यालय में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों, ग्राम प्रधान व नव प्रवेशी छात्रों को सम्मानित करते हुए एलईडी युक्त तीन सौ स्मार्ट क्लास का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वह मिशन कायाकल्प को शत-प्रतिशत स्तर पर सफल बनाने के लिए एक एक विद्यालय को गोद लेकर उसे समग्र तौर पर विकसित बनाएं। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जान बचाने के लिए मुफ्त दवा, वैक्सीन के साथ गरीबों को माह में दो बार राशन दिया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित शिक्षा व्यवस्था रही। हालांकि इससे निपटने को ऑनलाइन एजूकेशन देने का पूरा प्रयास किया गया। कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता पाने के बाद अब बेसिक शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इसके लिए स्कूल चलो अभियान के साथ हर परिवार के हर बच्चे को जोड़ना जरूरी है। बच्चों के विकास से ही समाज और राष्ट्र सक्षम होगा। स्कूल चलो अभियान से शिक्षक स्वयं जुड़ें, जनप्रतिनिधियों पुराने छात्रों को भी इस अभियान से सीधे जोड़ना चाहिए। इसे सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि भी शिक्षकों के साथ घर घर जाए। पता करें कोई बच्चा स्कूल जाने से छूट तो नहीं रहा है। साथ ही पढ़ाई के साथ स्कूल के वातावरण को बेहतर और संसाधन युक्त बनाने में भी मददगार बनना चाहिए। सीएम ने जोर देकर कहा कि अधिकारी व जनप्रतिनिधि गोद लेने वाले स्कूल में फर्नीचर, शौचालय, पुस्तकें, पेयजल, खेल का मैदान, सोलर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बनाने में अपना योगदान कर सकते हैं। इस पुनीत कार्य में सहभागिता करना सबसे बड़ा पुण्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प से बदली स्कूलों की तस्वीर
सीएम योगी ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले स्कूल में बच्चे आते ही नहीं थे। बदहाली के कारण सरकारी स्कूल दूर से पहचान में आ जाते थे लेकिन मिशन कायाकल्प के तहत अब सरकारी स्कूल भी चमक रहे हैं। इसीलिए इनमें नामांकन भी कई गुना बढ़ा है। इस दौरान स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री ने मंच पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें शिक्षा के साथ ही खेल के प्रति प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत जतायी। साथ ही बच्चों को खेल किट प्रदान कर उनका उत्साह भी बढ़ाया।
भगवान बुद्ध के कारण श्रावस्ती को चुना
मुख्यमंत्री ने श्रावस्ती से ही स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने को लेकर कहा कि यह जिला आकांक्षी जिले में शामिल है। यहां भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद जीवन का सबसे ज्यादा वर्षावास व्यतीत किया था। भगवान बुद्ध ने आप दीपो भव: का सूत्र यहीं बताया था। कार्यक्रम से पूर्व छात्रों ने शंख ध्वनि कर सीएम का स्वागत किया। जबकि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्राओं ने जूडो-कराटे, जिमनास्टिक से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह, विधायक राम फेरन पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने दुलार के बाद खुद परोसा एमडीएम
स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद 11 बच्चों के साथ दुलार करते हुए उन्हें खुद अपने हाथों से एमडीएम का भोजन परोस कर खिलाया। सीएम को बच्चों को खाना परोसते देखते हुए मंच पर मौजूद बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व विधायक राम फेरन पांडे ने हैरत में पड़ गए। बाद में उन्होंने भी आगे बढ़कर बच्चों को भोजन परोस कर खिलाना व दुलारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed