{"_id":"5fca68368ebc3ecfa2148f24","slug":"investigated-security-arrangements-in-bank-branches-and-jurisdictions-srawasti-news-lko553202588","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखाओं व न्यायालय में जांची सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखाओं व न्यायालय में जांची सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। न्यायालय सहित बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस की ओर से शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर रास्ते में पड़ने वाली बैंक शाखाओं व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं न्यायालय सुरक्षा प्रभारी ने भिनगा तहसील व न्यायालय परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर बुधवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने बैंक शाखाओं की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में सोनवा पुलिस ने बैंकों की जांच की। पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस ने बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व दद़्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस, गिलौला में बृजेश दुबे व इकौना में अनिल दीक्षित तथा सोनवा में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र की बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया। साथ ही पुलिस कर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी दिए। वहीं प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा कमलाकांत त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ भिनगा तहसील व न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया।