{"_id":"69cc0efa9c0eddb5d90b6f7b","slug":"internal-assessment-marks-can-be-uploaded-till-six-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119076-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: छह तक अपलोड कर सकेंगे आंतरिक मूल्यांकन का अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: छह तक अपलोड कर सकेंगे आंतरिक मूल्यांकन का अंक
Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आंतरिक मूल्यांकन से वंचित विद्यार्थियों का अंक अपलोड करने की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी पोर्टल पर अब छह अप्रैल तक अंक दर्ज कर सकेंगे।
परिषद की ओर से हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन व इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांकों को 25 मार्च तक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई विद्यालयों ने उदासीनता के चलते विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए प्राप्तांकों को अपलोड नहीं किया।
परिषद ने ऐसे विद्यालयों को छह अप्रैल तक तिथि बढ़ाकर पुन: एक अवसर प्रदान किया है। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथि में प्राप्तांक अपलोड न होने से संबंधित विद्यार्थी अनुपस्थित की श्रेणी में आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि तय समय सीमा में अंक अपलोड न करने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।