फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Instructions to expedite the disposal of pending discussions

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions to expedite the disposal of pending discussions
श्रावस्ती। थाना स्तर पर लंबित विवेचनाओं के बढ़ते मामलों पर नाराजगी जताते हुए इनके निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए जिम्मेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाया जाएगा। यह चेतावनी अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने की। वह मंगलवार को गिलौला थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थानों पर मामला दर्ज होने के बावजूद वांछितों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। दर्ज मामलों की धीमी गति से चल रही विवेचनाओं के कारण ही एक तरफ अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं वही पीड़ित पक्ष भयभीत है। पुलिस थाने की इस कार्य प्रणाली में तत्काल सुधार लाने की जरूरत है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने मे दर्ज मुकदमों की विवेचना में तेजी लाकर न सिर्फ वांछित व वारंटियों को गिरफ्तार किया जाए बल्कि जिन मामलों में अपराधी जेल में हैं, उन्हें सजा दिलाने के लिए अभियोजन पक्ष को भी न्यायालय में ठोस तरीके से प्रस्तुत किया जाए। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, बैरक, परिसर आदि का भ्रमण कर अभिलेखों के रखरखाव व परिसर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed