फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Instructions to complete the airport work soon

Shravasti News: एयरपोर्ट का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the airport work soon
श्रावस्ती। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के कटरा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। श्रावस्ती में बुधवार को डीएम नेहा प्रकाश ने सीडीओ अनुभव सिंह के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट के संत्री पोस्ट, गार्ड रूम, पंप रूम, मेट ऑफिस, लगेज रूम, बाउंड्रीवॉल सहित ड्रेन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की गाइडलाइन के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से अधूरे कार्यों को पूरा करें ताकि श्रावस्ती एयरपोर्ट के संचालन की कार्रवाई आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को निर्देश दिए कि यहां निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, ऐसे में कार्य में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा करें। इस दौरान एसडीएम इकौना रोहित यादव, निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सत्येंद्र यादव, अवर अभियंता राजेंद्र प्रसाद व संतोष मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed