{"_id":"68aa1667af8b68eb27075dab","slug":"instructions-given-to-officers-regarding-security-shravasti-news-c-104-1-slko1011-113570-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को दिए निर्देश
Sun, 24 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
हरितालिका तीज पर सुरक्षा को लेकर भकला घाट का निरीक्षण करते एसपी। -स्रोत : पुलिस विभाग
श्रावस्ती। हरितालिका तीज मेले व कांवड़ यात्रा को देखते हुए शनिवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने भकला घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने जल भरने आने वाली महिलाओं व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिस कर्मियों की उपलब्धता, आवश्यक बैरिकेडिंग व नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि तीज पर काफी संख्या में श्रद्धालु जल भरने के लिए नदी तट पर जुटते हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क व संवेदनशील रहेगा।
विज्ञापन
आमजन से अपील है की प्रशासन का सहयोग करें तथा बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।