{"_id":"5e25df6f8ebc3e4b3e3e866a","slug":"instruction-srawasti-news-lko5041297191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियो ने जांचा बैकों की सुरक्षा, दिया टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियो ने जांचा बैकों की सुरक्षा, दिया टिप्स
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को वार्षिक निरीक्षण किया। उन्हें 50 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं शिथिलता मिलने पर एएसपी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया।
एएसपी बीसी दूबे ने मल्हीपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय व थाना कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद अस्त्र-शस्त्र की जांच की। इसके साथ ही वहां रखे शस्त्रों व अभिलेखों आदि की साफ-सफाई व रखरखाव की जानकारी भी ली।
भोजनालय व बैरक में उन्हें प्रकाश व्यवस्था खराब मिली। इसके बाद उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की। इस दौरान थाने में 50 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एएसपी ने काम में शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखने की चेतावनी भी दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे सहित सभी विवेचक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व आरक्षी मौजूद रहे।