फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   inspection

प्रसव कक्ष सहित अस्पताल परिसर में गंदगी देख बिफरे सीएमओ

Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
inspection
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का सीएमओ ने बीते दिन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें प्रसव कक्ष सहित सीएचसी परिसर व चिकित्सक आवास परिसर में गंदगी देखने को मिली। बीएएम व्यय विवरण भी उपलब्ध नहीं करा सके। इतना ही नहीं अस्पताल में परिवार कल्याण के लिए उपलब्ध किट भी लोगों को नहीं दी जा रही है। इस पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएचसी इकौना का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. एपी भार्गव को अस्पताल में अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा, एएनएम विजय कुमारी शुक्ला व जेपी गौतम सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। प्रसव रजिस्टर देखने पर पता चला कि यहां सिर्फ शाफिया का प्रसव हुआ था। प्रसव कक्ष की फर्श काफी गंदी मिली। यह भी पता चला कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि खर्च भी नहीं की जा रही है। संबंधित बीएएम से व्यय विवरण मांगने पर वह विवरण प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

चिकित्सालय परिसर में बने आवासों की छतों एवं दीवारों पर गंदगी पसरी थी जिसकी सफाई काफी समय से नहीं कराई गई। वहां उपलब्ध परिवार कल्याण सामग्री का वितरण आशा बहुओं एवं एएनएम आदि द्वारा क्षेत्र में ठीक से नहीं किया जा रहा है। चिकित्सालय परिसर में लगा कंडोम बाक्स खाली दिखा। इस पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक को व्यवस्था सुधारने व पुरुष एवं महिला नसबंदी को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सीएमओ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार के लिए टीका एक्सप्रेस का प्रयोग करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान उन्होंने एसीएमओ डॉ. उदयनाथ के साथ पल्स पोलियो अभियान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed