फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   inspected school and CHC

विद्यालय, सीएचसी व निर्माणाधीन गोशाला का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Mon, 24 Jun 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
inspected school and CHC
श्रावस्ती। सचिव बेसिक शिक्षा व जिले की नोडल अधिकारी सोमवार को श्रावस्ती पहुंची। जिनके द्वारा इकौना के सीताद्वार मंदिर सहित वहां निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया गया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी भंगहा सहित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को व्यवस्था और सुधारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विद्यालय निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी व सचिव मनीषा त्रिघटिया ने कहाकि अशिक्षा चहुंमुखी विकास में बाधक है। शत प्रतिशत लोगों को शिक्षित किए बिना संपूर्ण विकास संभव नहीं है। साथ ही लोग स्वस्थ होंगे तो निश्चित ही वह आगे बढ़ेंगे। इसलिए शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाकर जिले का चहुंमुखी विकास कर लोगों को खुशहाल बनाएं।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा में निरीक्षण के समय कार्य चल रहा था। सीडीओ अवनीश राय ने बताया है कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन योजना से जिले के 12 विद्यालयों का चयन स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित करने के लिए किया गया है। इन विद्यालयों में एक अतिरिक्त कक्षाकक्ष का निर्माण कराने के साथ ही यहां कंप्यूटर प्रोजेक्टर व पुस्तक की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बच्चे कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ शिक्षण भी कर सकेंगे। नोडल अधिकारी ने बीएसए को शिक्षणसत्र में शत-प्रतिशत बच्चों का नामाकंन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था व शौचालय भी देखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भंगहा के निरीक्षण में उन्हें गंदगी देखने को मिली। शौचालय भी गंदा मिला। इस पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिए।
यहां संस्थागत प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं से उनको मिले भोजन व नाश्ते के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने जनरल वार्ड, एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, पुरूष/ व महिला वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। वहीं इकौना के पंचायत टड़वा महंत में सीताद्वार मंदिर सहित यहां निमार्णाधीन गोशाला भी देखी।

साथ ही बरसात पूर्व कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ओपी आर्य, सीडीओ, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, इकौना राजेश मिश्रा, सीएमओ डा वीके सिंह, एसीएमओ मुकेश मातनहेलिया, बीएसए ओमकार राणा, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed